Last modified on 21 जुलाई 2024, at 06:31

छाए बादल / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:31, 21 जुलाई 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


तरह- तरह के पहन मुखौटे
दुबले -पतले छोटे- मोटे।
झूम-झूम‌कर हाथी जैसे
आसमान में छाए बादल।

तपता सूरज छुपता फिरता
अन्धड़ तूफानों से डरता,
धरती में जागी हरियाली
पत्तों में भर आई हलचल।

बिजली चमकी पानी बरसा
मस्त मोर का भी मन हरसा,
ताल तलैया भी इतराए
जब पाहुन बन आए बादल।

मेंढकजी गायक बन बैठे
इसीलिए है मन में ऐंठे,
लगा फुलाँचे हिरनी जैसी
सबके मन को भाए बादल।
-0-14-5-81 ,अमर उजाला 6-9-81