Last modified on 27 जुलाई 2024, at 23:45

ताबूतों में बंद प्रेम / राजेश अरोड़ा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:45, 27 जुलाई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश अरोड़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अक्सर दुर्घटना के बाद भी
बचा रहा जाता है प्रेम
ताबूतों में बंद प्रेम
कभी कभी लेता है
करवट
टटोलता अपने आस पास के अंधेरे को
ढूँढता है रोशनी
या आक्सीजन का
एक सुराख

ताबूत के ऊपर डाली
गई ख़ाक
और दोहराए गए अंतिम शब्दों
को चुनौती देने को कसमसाता है

एक दिन कब्र पर
दिखता है
चम्पा का झाड़ बन
फूलो से लदा।