Last modified on 31 जुलाई 2024, at 06:32

तुलसीदास की याद / ध्रुव शुक्ल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:32, 31 जुलाई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ध्रुव शुक्ल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बीती सदियाॅं पाॅंच
साॅंच को कैसे आए आँच
कह गए महाकवि —
दूसरे कवियों की कविता सुनकर
जो होते हैं हर्षित
कम होते हैं जग में ऐसे कवि

निज कवित्त ही लगता नीका
सरस होय अथवा अति फीका
जैसे नारी किसी नारि के
मोहित होती नहीं रूप पर
कवि अपनी कविता पर रीझें
कवि मित्रों की कविताओं पर
कवि ही नहीं पसीजें

फॅंसे हुए कवि
विश्व तरंग जाल में
क्षीण हुई कविता की धारा
हृदयताल में

श्रोता-वक्ता-ज्ञाननिधि
हुए सब इण्टरनेटी
बिसर गए सब छन्द-बन्ध
केवल रह गई चैटी