Last modified on 27 अगस्त 2024, at 04:36

जो तुम आ जाते / सुरंगमा यादव

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:36, 27 अगस्त 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरंगमा यादव }} {{KKCatKavita}} <poem> जो तुम आ ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जो तुम आ जाते जीवन में
सौरभ भर जाता इस मन में
 मन का विषाद सब धुल जाता
 मन राग मधुर रह-रह गाता
भटक रहीं जो अभिलाषाएँ
 तुमको पाकर वे मुसकाएँ
मृदु सपनों में खोते नयना
 तुम बिन जो व्याकुल दिन-रैना
चिर संचित नैराश्य हमारा
धवल हास बन लगता प्यारा
थकित हुआ मन पंछी अब तो
नीड़ प्यार का दे इसको