Last modified on 23 सितम्बर 2024, at 21:10

साँझ / नामवर सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:10, 23 सितम्बर 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नामवर सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँझ
समाधियाँ काली सफ़ेद
मिटे - मिटे लेख का बाँचना - घूमना ।
बेतरतीब उगे हुए
जंगली घास के फूल का सूँघना - टूँगना ।

और अचानक
देखना एक का दूसरे को
फिर मौन में डूबना ।

गन्ध लदे सुनसान पै दूर
किसी पिक का, बस, कूकना - कूकना ।