Last modified on 11 दिसम्बर 2024, at 07:31

सवाल / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:31, 11 दिसम्बर 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सवाल तो कोई
कूपमंडूक भी
कर सकता है
अगर किसी सवाल का
बेसिर पैर का जवाब देना हो,
तो कोई भी दे सकता है।
कुछ आत्माएँ
जवाब का सवाल माँग सकती हैं
क्योंकि सवाल करना उनकी बपौती है
जवाब देने से बचना
उनका अधिकार
लोकतंत्र की पीठ पर
ऐसे रहनुमा
बरसों से सवार
हम सबको धिक्कार
-0-
09- 07- 2020