Last modified on 30 मार्च 2025, at 22:02

कोजागरी / संतोष श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:02, 30 मार्च 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दूध चाँदनी बिखर रही है
कोजागरी का उजला चाँद
जाने किस को ढूँढ रहा है
बादल बादल भटका चाँद

हम तो तनहा हैं पर दिखता
हमसे ज़्यादा तनहा चाँद
आंसू समझो या मोती जो
शबनम बन टपकाता चाँद

पूरब से पश्चिम का फेरा
रोज लगाता तनहा चाँद
पीकर सूरज की गर्मी को
कितना उज्ज्वल शीतल चाँद

जंगल-जंगल बिखर रही है
रात चांदनी पिघल रही है
अपनी कूची से करता है
सबको रजत रुपहला चाँद

कुमुद खिले महकाए जग को
है चकोर मतवाला कितना
सबका अपना-अपना चांद
सबके हिस्से आता चाँद