Last modified on 8 अप्रैल 2025, at 21:54

तीन बन्दर / मदन कश्यप

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:54, 8 अप्रैल 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मदन कश्यप |अनुवादक=बस चाँद रोएगा /...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वे तीनों बन्दर ही थे
लेकिन गाँधीजी के नहीं

पहला बोलता था
लेकिन अपनी भाषा नहीं

दूसरा सुनता था
लेकिन लोकतंत्र और जनता की नहीं

तीसरा देखता था
लेकिन संविधान और न्याय को नहीं

तीनों बन्दर ही थे !