Last modified on 27 जुलाई 2025, at 01:23

पुरस्कार महात्म्य / अशोक अंजुम

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:23, 27 जुलाई 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक अंजुम |अनुवादक= |संग्रह=अशोक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लखटकिया पुरस्कार पाकर
'अ' ने खरीदी बाइक
'ब' ने महंगा एँड्राइड फ़ोन
'स' ने दिलवाया बीवी को हार
लेकिन मेरे यार
चयनकर्ताओं का ईश्वर करे भला
मेरे घर तो साल भर चूल्हा जला!