Last modified on 3 दिसम्बर 2008, at 01:05

उस ठौर / साधना सिन्हा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:05, 3 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=साधना सिन्हा |संग्रह=बिम्बहीन व्यथा / साधना सिन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैं
नदिया सी बहती
मिलती, मिटती
पहुँची
उस ठौर

जहाँ
अनन्त मेरा
किनारा था

मांगा
उसने रंग मेरा
गति मेरी
मति मेरी
और
व्यक्तित्त्व का
विलोप

शतदल
पत्रों में
इन्द्रधनुषी रंग समेटे
चली मैं
ऊर्ध्वगामी
सहस्रार से मिलने

एकाकार हुई
रंग रहा न मेरा
गति हुई अद्श्य