Last modified on 14 दिसम्बर 2008, at 10:07

नदी / विश्वनाथप्रसाद तिवारी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:07, 14 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह= }} <Poem> एक नदी मेरे ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक नदी मेरे आगे
बह रही है।
मैं देख रहा हूँ
उसका गुज़रना।
मैं ख़ुद गुज़र रहा हूँ-
इस नदी के साथ।
हम दोनों
एक दूसरे से अलग
और साथ-साथ गुज़र रहे हैं।