Last modified on 24 जनवरी 2009, at 02:51

बुढ़िया / बद्रीनारायण

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:51, 24 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बद्रीनारायण |संग्रह= }} <poem> यह बुढ़िया उम्र के उस प...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह बुढ़िया
उम्र के उस पद पर पहुँच गई है
जहाँ से शाप सकती है दुख को
सुख को कर सकती है याद
पत्थर और पानी पहचान सकती है

उम्र के इस आसन से व्ह
इन्द्र को शाप सकती है
सूर्य को शाप सकती है
शाप सकती है
मन्त्री, सन्तरी और राजा को
रंक को कर सकती है प्यार।

यहाँ से यह बुढ़िया
कुछ भी कह सकती है
पाप को पुण्य
और पुण्य को पुण्य।