Last modified on 24 जनवरी 2009, at 23:57

संकल्प / शशि सहगल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:57, 24 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |संग्रह= }} <Poem> चट्टानों पर गिरती बर्फ़ ठ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चट्टानों पर गिरती बर्फ़
ठंडा करना चाहती है पाषाण को
रोज़-रोज़ गिरकर
बनती जाती है
मोटी सतह बर्फ़ की
लेकिन चट्टान में
उष्मा का संकल्प
उसे बर्फ़ होने से बचाता है।