Last modified on 2 फ़रवरी 2009, at 18:47

निर्मोही कैसे हुए प्राण! किस भाँति बिसार दिया ममता / प्रेम नारायण 'पंकिल'

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:47, 2 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> निर...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

निर्मोही कैसे हुए प्राण! किस भाँति बिसार दिया ममता।
मुझको कहते मधु-पूर्णचन्द्र निज को थे रहे चकोर बता।
क्या निविड़ निशा के प्रिय प्रगाढ़ परिरंभण हो सकते झूठे।
सह लेते अधर अधर-चुम्बन-मनुहार न पर होते जूठे।
क्या देखोगे न सॅंवारा था जो केश हमारा निज कर से।
तरसें कब से ये प्राण अरे घनश्याम नहीं बरसे-बरसे।
बेपीर! न दूर रहो विकला बावरिया बरसाने वाली ।
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवन-वन के वनमाली ॥104॥