Last modified on 7 फ़रवरी 2009, at 06:16

सुख / केशव

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:16, 7 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=|संग्रह=धरती होने का सुख / केशव }} <poem> ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह जो
तन का सुख है
मन से
कोसों दूर
टिमटिमाता
आदमी के अवतरण से
जीभ लपलपाता

मन का सुख
गाँव में
फेरी वाले की तरह आता

तन का सुख
टिकाऊ
मन का सुख
बिकाऊ
खरीदने की हिम्मत भर
कोई बिरला ही जुटा पाता।