Last modified on 18 फ़रवरी 2009, at 12:51

बहुरूपिया / अवतार एनगिल

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:51, 18 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> जाने कब ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जाने कब
किस मोड़ पर
किस भेस में
मिल जाये
बहुरूपिया

जाने कब वह
बादल पुते
काले आकाश से उतरे
और कहे--
चलें?

जाने कब किसी चमचमाते धवल दिन
वह बाज़ की मानिंद गिरे
और झपट ले
इस नन्हीं चिड़िया को
बीचों-बीच
हवा में ही

लुका-छिपी के इस खेल में
तुम्हारा बहुरूपिया
जाने कब
सिपाही बनकर आये
इस चोर की घिग्घी बँधे
वह इस काँपती कलाई पर हाथ धरे
और हँसकर कहे:
पकड़ लिया न!