Last modified on 19 फ़रवरी 2009, at 23:45

औरतें: तीन / तुलसी रमण

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:45, 19 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह=पृथ्वी की आँच / तुलसी रमण }} <Poem> न...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नहलाये बच्चे
फूलों के दोने
अपनी गोद से
            छोड़ देती हैं
फ़र्श पर देवदार की गंध में
खिल-खिलाहट के बीच
तैरने के लिए

देवदार की गंध और
बच्चों की खिल-खिलाहट में
घुल जाती हैं औरतें
                         
                            जुलाई 1998