Last modified on 21 फ़रवरी 2009, at 22:21

बंजारे बादल / सुदर्शन वशिष्ठ

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:21, 21 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन वशिष्ठ |संग्रह=जो देख रहा हूँ / सुदर्शन ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बँजारे हैं पहाड़ के बादल
पहनाते हैं पर्वतों पेड़-पौधों को बंगें
एकदम ढाल लेते हैं
चोटी-ढलान खेत-खलिहान
के आकार की बंगें

बंगें, जो निशानियाँ हैं सौभाग्य की
निशानियाँ हैं सुहाग की
बादल की ये बंगें
टूटें न कभी
कोई अपशगुन न घटे
कोई अभागन न बने।