Last modified on 30 मार्च 2009, at 18:24

वह / प्रभात त्रिपाठी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:24, 30 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात त्रिपाठी |संग्रह= }} <Poem> उसकी डबडबाई आँखों ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उसकी डबडबाई आँखों में
खिलते हैं
कामना के फूल

वह आती है करीब
स्मृति के
रंध्र-रंध्र में रचती
गंध का आकार

लाती है साथ,
एक आत्मीय अँधेरा

समय
इस पृथ्वी पर लिखता है
एक काली लड़की का नाम।