Last modified on 25 अप्रैल 2009, at 21:24

धर्म / प्रताप सहगल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:24, 25 अप्रैल 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल }} <poem> धर्म ने हमसे बहुत कुछ लिया है ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धर्म ने
हमसे
बहुत कुछ लिया है

बदले में
गिद्ध की आँख
हाथी के दांत
और
कबूतर का दिल
दिया है