Last modified on 6 जून 2009, at 11:23

वज्रपात / कविता वाचक्नवी

चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:23, 6 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''वज्रपात''' अपने घर का शिखर ग...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वज्रपात


अपने घर का शिखर
गिरा है
कुनबे का आँगन है
सूना
साँझा अब कुछ
रहा ही नहीं
दाता तेरी दया माँगतीं।

किसके पास बैठ
रोएँगे
दिल के दुखडे़ कह
सोएँगे
कहाँ रखेंगे बोरी-बिस्तर
आँखें, आँसू भरे जागतीं

बेटी कौन दुलारेगा अब
बच्चों को चुमकारेगा अब

किससे जाकर गले मिलेंगे
निपट अकेला स्वयं भागतीं।