Last modified on 15 जून 2009, at 22:26

जैसे कान्ह जान तैसे उद्धव सुजान आए / ग्वाल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:26, 15 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ग्वाल }} <poem> जैसे कान्ह जान तैसे उद्धव सुजान आए , ह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जैसे कान्ह जान तैसे उद्धव सुजान आए ,
हैँ तो मेहमान पर प्रान हैँ निकारे लेत ।
लाख बेर अँजन अँजाए इन हाथन सोँ ,
तिनको निरँजन कहत झूठ धारे लेत ।
ग्वाल कवि हाल ही तमालन मे बालन मे ,
ख्यालन मे खेले हैँ किलोल किलकारे लेत ।
ह्याँ न परचेरी जोग चेरी सँग पर चेरी ,
भेज परचेरी जोग परचे हमारे लेत ।


ग्वाल का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।