Last modified on 24 जून 2009, at 02:35

लिखो! / गिरधर राठी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:35, 24 जून 2009 का अवतरण (लिखो! / गिरिधर राठी का नाम बदलकर लिखो! / गिरधर राठी कर दिया गया है)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक ने कहा लिखो भजन सूर-मीरा-से

दूजी ने कहा लिखो प्यानो के लिए गीत-- बाब डिलन,

प्रेस्ले, बैज जैसे गाते हैं।

तीसरी ने कहा लिखो कुछ जो हम समझ सकें।

चौथे ने कहा लिखो घोषणा-पत्र।

पंचम ने कहा लिखो जंग, आग, इंक़लाब।


कहा कवि त्रिलोचन ने लिखो वाक्य पूरा।