Last modified on 24 जून 2009, at 02:38

योग / गिरधर राठी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:38, 24 जून 2009 का अवतरण (योग / गिरिधर राठी का नाम बदलकर योग / गिरधर राठी कर दिया गया है)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रहस द्वार पर

तनी मुट्ठियाँ

कवच टूटते

रोग-भोग में।


सहज। बावले।

थिर। उतावले।

दीवानेपन

मृत्यु-भोज में।


तपते सैकत

हिमशीतल कण

अचल विकल क्षण

उत्स-खोज में।


अगम-सुगम पथ

निरत-सुरत रथ

क्षर-अक्षर व्रत

योग-योग में।