Last modified on 24 जून 2009, at 19:27

प्रभु गिरधर नागर / मीराबाई

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:27, 24 जून 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बरसै बदरिया सावन की

सावन की मनभावन की।

सावन में उमग्यो मेरो मनवा

भनक सुनी हरि आवन की।

उमड़ घुमड़ चहुँ दिसि से आयो

दामण दमके झर लावन की।

नान्हीं नान्हीं बूंदन मेहा बरसै

सीतल पवन सोहावन की।

मीराके प्रभु गिरधर नागर

आनंद मंगल गावन की।