Last modified on 13 जुलाई 2009, at 23:44

साँचा:KKPoemOfTheWeek

 सप्ताह की कविता

  शीर्षक: ढीठ चाँदनी
  रचनाकार: धर्मवीर भारती


आज-कल तमाम रात
चाँदनी जगाती है

मुँह पर दे-दे छींटे
अधखुले झरोखे से
अन्दर आ जाती है
दबे पाँव धोखे से

माथा छू
निंदिया उचटाती है
बाहर ले जाती है
घंटो बतियाती है
ठंडी-ठंडी छत पर
लिपट-लिपट जाती है
विह्वल मदमाती है
बावरिया बिना बात?

आजकल तमाम रात
चाँदनी जगाती है