Last modified on 30 जुलाई 2009, at 23:45

ऊपर समतल / प्रेम भारद्वाज

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:45, 30 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem> ऊपर समतल नीचे दलदल मन में विष,कर में गंगाजल अपना अपना कम्बल सम...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऊपर समतल
नीचे दलदल

मन में विष,कर
में गंगाजल

अपना अपना
कम्बल सम्बल

आज गवा कर
पछता तो कल

जीना तो है
मरना पलपल

कीचड़ कीचड
कमलदल

कोशिश करके
निकले भी हल

मौत ठिकाना
जीवन चल चल

प्रेम बढ़ाना
नफरत का हल