Last modified on 22 अगस्त 2009, at 16:41

यादें / केशव

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:41, 22 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=अलगाव / केशव }} {{KKCatKavita}} <poem>यादों के फूल ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यादों के फूल आज फिर खिले
आखिर क्यों हम फिर उस मोड़ पर मिले

दिन कितने
तपती दुपहरों से गुज़र ढले
रेत हुईं
शामें
फिर मन की घाटी में
पगलाई रातें
भ्रम में भी हम इतना दूर चले