Last modified on 23 अगस्त 2009, at 02:27

बाँसुरी वादक / सुदर्शन वशिष्ठ

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:27, 23 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन वशिष्ठ |संग्रह=सिंदूरी साँझ और ख़ामोश ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अब नहीं खरीदता कोई बच्चा बाँसुरी
कभी मेले की तरह होता था
बाँसुरी वाला।


सभी बच्चे और बड़े भी खरीदते थे बाँसुरियाँ
बाँसुरी बजाते घर आते
शिखर घाटियों में गूँजतीं
बाँसुरी की धुनें।

बहुत मधुर लगती
वीराने में बाँसुरी
जैसे गले में हँसुली