Last modified on 12 सितम्बर 2009, at 17:50

रंग जो बेमौत मर गया / अवतार एनगिल

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:50, 12 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल }} <poem>...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आओ,मित्र
तलाश करें
उस रंग की
जो अनायास
हमारी अजुरी से झर गया है

कहीं-न-कहीं
हमारे आस-पास
ज़रूर होगा
हमारे लहू का वह रंग
जो रंगों की राजनीति में
बेमौत मर गया