Last modified on 14 सितम्बर 2009, at 21:02

कहाँ हैं राम / तेजेन्द्र शर्मा

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:02, 14 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तेजेन्द्र शर्मा }} <poem> पहली दीवाली मनाई थी जनता न...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पहली दीवाली
मनाई थी जनता ने
रामराज्य की!

उस प्रजा के लिए
कितनी थी आसान
भलाई आैर बुराई
की पहचान।

अच्छा उन दिनों
होता था-
बस अच्छा
आैर बुरा
पूरी तरह से बुरा।

मिलावट
राम आैर रावण में
होती नहीं थी
उन दिनों।
रावण रावण रहता
आैर राम राम।

बस एक बात थी आम
कि विजय होगी
अच्छाई की बुराई पर
राम की रावण पर।

द्वापर में भी कंस
ने कभी कृष्ण
का नहीं किया धारण
रूप
बनाए रखा अपना
स्वरूप।

समस्या हमारी है
हमारे युग के
धमर् आैर अधमर्
हुए हैं कुछ ऐसे गड़मड़
कि चेहरे दोनो के
लगते हैं एक से।

दीवाली मनाने के लिए
आवश्यक है
रावण पर जीत राम की
यहां हैं बुश
आैर हैं सद्दाम
दोनों के चेहरे एक
कहां हैं राम ?