Last modified on 15 सितम्बर 2009, at 09:58

हुआ है कत्ल / माधव कौशिक

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:58, 15 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माधव कौशिक |संग्रह=अंगारों पर नंगे पाँव / माधव क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हुआ है कत्ल बहुत बेज़ुबान पत्थर का।
किया है किसी ने दर्ज बयान पत्थर का।

मैं संगतराश भी होता तो क्या बना लेता,
शहर में कोई नहीं कद्रदान पत्थर का।

अजीब बात है शीशे का शहर है लेकिन,
ये किसने बाँध दिया सायबान पत्थर का।

हमारी आँख ही पत्थर की हो गई वर्ना,
कहाँ हुआ है अभी आसमान पत्थर का।

अगर किसी ने छुआ तो पिघल उठेंगे सभी,
ये कह रहा हूँ न ले इम्तिहान पत्थर का।