Last modified on 31 अक्टूबर 2006, at 20:24

घूस माहात्म्य / काका हाथरसी

शैलेश भारतवासी (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 20:24, 31 अक्टूबर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लेखक: काका हाथरसी

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

कभी घूस खाई नहीं, किया न भ्रष्टाचार

ऐसे भोंदू जीव को बार-बार धिक्कार

बार-बार धिक्कार, व्यर्थ है वह व्यापारी

माल तोलते समय न जिसने डंडी मारी

कहँ 'काका', क्या नाम पायेगा ऐसा बंदा

जिसने किसी संस्था का, न पचाया चंदा