Last modified on 31 अक्टूबर 2006, at 20:27

मोटी पत्नी / काका हाथरसी

शैलेश भारतवासी (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 20:27, 31 अक्टूबर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लेखक: काका हाथरसी

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

ढाई मन से कम नहीं, तौल सके तो तौल

किसी-किसी के भाग्य में, लिखी ठौस फ़ुटबौल

लिखी ठौस फ़ुटबौल, न करती घर का धंधा

आठ बज गये किंतु पलंग पर पड़ा पुलंदा

कहँ ‘ काका ' कविराय , खाय वह ठूँसमठूँसा

यदि ऊपर गिर पड़े, बना दे पति का भूसा