Last modified on 12 अक्टूबर 2009, at 23:34

एक बरस बीत गया / अटल बिहारी वाजपेयी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:34, 12 अक्टूबर 2009 का अवतरण

एक बरस बीत गया
 
झुलासाता जेठ मास
शरद चांदनी उदास
सिसकी भरते सावन का
अंतर्घट रीत गया
एक बरस बीत गया
 
सीकचों मे सिमटा जग
किंतु विकल प्राण विहग
धरती से अम्बर तक
गूंज मुक्ति गीत गया
एक बरस बीत गया
 
पथ निहारते नयन
गिनते दिन पल छिन
लौट कभी आएगा
मन का जो मीत गया
एक बरस बीत गया