Last modified on 27 अक्टूबर 2009, at 12:38

जानवर / कुमार अजय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:38, 27 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार अजय |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> मेरे अन्दर एक जान…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरे अन्दर
एक जानवर है
जो मेरे
अन्दर के आदमी को
सताता है
धमकाता है
और डराए रखता है

फिर भी कई बार
मेरे अन्दर का आदमी
उस दरिंदे की
ज़रूरत महसूस करता है।

जंगल में रहना
मुश्किल है शायद
जानवर हुए बिना !


मूल राजस्थानी से अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा