Last modified on 3 नवम्बर 2009, at 20:24

जय श्री राधा / आरती

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:24, 3 नवम्बर 2009 का अवतरण

   आरती का मुखपृष्ठ

ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण
श्री राधा कृष्णाय नमः ॥

घूम घुमारो घामर सोहे जय श्री राधा
पट पीताम्बर मुनि मन मोहे जय श्री कृष्ण ।
जुगल प्रेम रस झम झम झमकै
श्री राधा कृष्णाय नमः ॥

राधा राधा कृष्ण कन्हैया जय श्री राधा
भव भय सागर पार लगैया जय श्री कृष्ण ।
मंगल मूरति मोक्ष करैया
श्री राधा कृष्णाय नमः ॥