Last modified on 11 नवम्बर 2009, at 00:29

पंजाब-1 / उदय प्रकाश

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:29, 11 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितनी नदियाँ हैं अब
पंजाब में?
कितना और कितनी बार बँटवारा
हो चुका है पंजाब का?

कितने मंदिर और कितने गुरुद्वारे हैं
पंजाब में?

कुल मिलाकर कितने यूनियन कार्बाइड हैं
पंजाब में?
बताओ प्रार्थना करते लोगों के फेफड़ों में
कितना मिथाइल आइसो सायनेट है?

बताओ
पंजाब में
कितने भोपाल हैं?

ये सारे प्रश्न
अब अनिवार्य हैं।