Last modified on 21 नवम्बर 2009, at 23:23

और शब्द भी हैं / देवेन्द्र रिणवा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:23, 21 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= देवेन्द्र रिणवा |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> हवा, पानी, …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हवा, पानी, मिट्टी
आग और आकाश ही नहीं
शब्द भी है
देह की संरचना में

शब्द
हवा को गति की
पानी को शीतलता की
मिट्टी को उर्वरा की
और
आकाश को विस्तार की
गरिमा प्रदान करता है

देह से
शब्द जब अलग हो जाता है
मृत्यु हो जाती है