Last modified on 22 नवम्बर 2009, at 22:06

समय में / जया जादवानी

गंगाराम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:06, 22 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= जया जादवानी |संग्रह=उठाता है कोई एक मुट्ठी ऐश्व…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

समय के माथे पर बिन्दी
लगाती हूँ समय की
इस तरह शब्द एक रचती हूँ
रंग में घुलती हूँ समय के
इस तरह इसे पढ़ती हूँ
समय को रचना
समय को पढ़ना
समय ही हो जाना है
अंततः...।