Last modified on 21 दिसम्बर 2009, at 22:06

घर वही / चंद्र रेखा ढडवाल

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:06, 21 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंद्र रेखा ढडवाल |संग्रह=औरत / चंद्र रेखा ढडवाल }}…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)



घर वही
जो उसका
परिजन वही
जो उसके
दायित्व वही महत्वपूर्ण
जो निभाए उसने
शौक़ वही अच्छे
जो पाले उसने
दिन वही
जो देखा उसने
रात वही
जो जी उसने
. . . .
जीवन दो
जमा दो का
बड़ा सीधा और
पारदर्शी गणित
पुरुष के लिए