Last modified on 25 दिसम्बर 2009, at 21:51

भाषा / महेश सन्तुष्ट

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:51, 25 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश सन्तुष्ट }} {{KKCatKavita}} <poem> मैंने भोंकने वाले जान…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैंने
भोंकने वाले
जानवरों की भाषा में
एक ही लय देखी है।

और देखा है
चिन्तकों को
मूक भाषा में
बातें करते।


मैंने
घरों में
केवल आदमी को ही नहीं
भाषा को भी
निर्वस्त्र होते देखा है!

मूल राजस्थानी से अनुवाद : दीनदयाल शर्मा