Last modified on 26 दिसम्बर 2009, at 17:37

अस्मिता / मोहन राणा

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:37, 26 दिसम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या मैं हूँ वह नहीं
जो याद नहीं अब,
जो है वह किसी और की स्मृति नहीं क्या
जिनसे जानता-पहचानता अपने आपको
मनुष्य ही नहीं पेड़-पंछी
हवा आकाश
मौन धरती
घर खिड़की
एक कविता का निश्वास!

पर ये नहीं किसी और की स्मृति क्या?
जो याद है बस
भूलकर कुछ

रचनाकाल: 13.8.2006