Last modified on 27 दिसम्बर 2009, at 13:41

बहती-बहती / गगन गिल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:41, 27 दिसम्बर 2009 का अवतरण ("बहती-बहती / गगन गिल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बहती-बहती
बह गई
री माँ
सहती-सहती
सह गई
री माँ
गुमसुम-गुमसुम
चुप हुई
री माँ
ढहती-ढहती
ढह गई
री माँ
(राह में) अटकी-अटकी
रुक गई
री माँ
(एड़ी) घिसती-घिसती
थक गई
री माँ
(बात) कहती-कहती
टुक गई
री माँ
(काँटें) चुगती-चुगती
छिद गई
री माँ
ढूँढ़ती-ढूँढ़ती
गुम हुई
री माँ
प्यासी-प्यासी
फुर्र हुई
री माँ
ठंडा पानी
पी मरी
री माँ
देख उसे
फिर जी गई
री माँ!