Last modified on 29 जनवरी 2010, at 21:56

तालिबानी / भास्कर चौधुरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:56, 29 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> सावधान! तालिब…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सावधान!
तालिबानियो! सावधान!

हैती में भूकम्प के सात दिनों बाद
एक सत्तर साल की बूढ़ी औरत का
बच निकलना
कोई चमत्कार नहीं
स्टेमसेल या बोनमेरो चिकित्सा या
विज्ञान की कोइ नई खोज भी नहीं
न अमरीका की पारदर्शी आँखों ने
बुढ़िया को बचाया

यह उस बुढ़िया की जिजीविषा है
अदम्य इच्छाशक्ति है
जीने की चाह और जीवटता है

देखो जीवन तुमसे डरता नहीं।