Last modified on 4 मार्च 2010, at 16:46

शुरूआत / विश्वनाथप्रसाद तिवारी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:46, 4 मार्च 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह=साथ चलते हुए / वि…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शुरू करो क ख ग से ।
भाषा जो बोलते हैं उनकी है।

बेतों के जंगल में
कुछ भूखे-नंगे लोग
दूसरों के लिए कुर्सियाँ बीन रहे हैं।

तु क्या होना चाहते थे
और वह क्या है
जिसने तुम्हें वह नहीं होने दिया?

स्त्री बच्चा
रोटी बिस्तर
या और कुछ?

तुम यहाँ जैसे आए थे
क्या वैसे ही रह गए हो?

शुरू करो क ख ग से।
भाषा अर्थहीन हो गई है
लौटो और देखो।
कुछ लोग अब भी खड़े हैं।

लाख ढकेलने के बावजूद
ढहे नहीं हैं।
बता दो पुलिस को
अँधेरे को,सन्नाटे को
अट्टहास करती, मुँह बिराती
मशीनों को, चीज़ों को
वे अभी हैं,
हैं और ढहे नहीं हैं।