Last modified on 5 मार्च 2010, at 21:35

इश्क़ तासीर से नौमेद नहीं / ग़ालिब

इश्क़ तासीर<ref>प्रभाव</ref> से नोमीद<ref>निराश</ref> नहीं
जां-सुपारी<ref>जान निछावर करना</ref> शजर-ए-बेद<ref>बेद का फल (निष्फल)</ref> नहीं

सल्तनत दस्त-ब-दस्त आई है
जाम-ए-मै ख़ातिम-ए-जमशेद<ref>जमशेद बादशाह की अंगूठी</ref> नहीं

है तजल्ली<ref>प्रकाश</ref> तेरी सामाने-वजूद
ज़र्रा बे-परतवे-ख़ुर्शीद<ref>सूरज के आलोक के बिना</ref> नहीं

राज़-ए-माशूक़ न रुसवा हो जाये
वर्ना मर जाने में कुछ भेद नहीं

गर्दिश-ए-रंग-ए-तरब<ref>बदनाम</ref> से डर है
ग़म-ए-महरूमी-ए-जावेद<ref>आनन्द के परिवर्तनशील</ref> नहीं

कहते हैं जीते हैं उम्मीद पे लोग
हम को जीने की भी उम्मीद नहीं

शब्दार्थ
<references/>