Last modified on 20 मार्च 2010, at 16:30

विपरीत रति / अशोक वाजपेयी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:30, 20 मार्च 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक वाजपेयी |संग्रह=उम्मीद का दूसरा नाम / अशोक …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आकाश नीचे लेटा होगा
अपने नक्षत्रों, आकाशगंगाओं में जगमगाता,
पृथ्वी होगी ऊपर
उसके उत्तुंग शिखर
उसकी सघन उपत्यकाएँ।

झरना फूटेगा
नीचे से ऊपर की ओर,
नदी बहेगी पृथ्वी से आकाश की ओर-

दोनों श्लथ होंगे :
फिर विभोर होकर
बारी-बारी से
मदनारूढ़।

रति की मन में अनेक संभावनाएँ हैं।