Last modified on 14 अप्रैल 2010, at 11:30

वे जो फक्कड़ कबीर होते हैं / विनोद तिवारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:30, 14 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वे जो फक्कड़ कबीर होते हैं
मन के बेहद अमीर होते हैं

संप्रदायों में बँध नहीं पाते
जिनके रौशन ज़मीर होते हैं

वे क्षमाशील नम्र होते हैं
जो हक़ीक़त में वीर होते हैं

जो चले हैं लकीर से हट कर
लोग वो बेनज़ीर होते हैं

तोड़ देते है‍ दंभियों का ग़ुरूर
प्राय: वो जो फ़क़ीर होते हैं