Last modified on 26 अप्रैल 2010, at 23:34

अशोक तिवारी / परिचय

अशोक तिवारी

अशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता है | वे अध्यापन के कार्य मै होने के साथ साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापौ से गहरे तौर पर जुडे है |उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम मै हुआ था | उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे मै हुई, जिसके बाद उन्हौने धर्म समाज महाविध्यालय से गणित मै स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की | गणित विषय के अध्यापन के साथ साथ उन्हौने हिन्दी मै स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर 'हिन्दी कविता मै धर्म निरपे़क्षता' के विषय पर शोध कार्य किया | आजकल वे दिल्ली मै गणित अध्यापक के तौर पर कार्यरत है और साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों में जुडे है |

साहित्यिक-कार्य

उनका साहित्य के साथ जुडाव कई अलग अलग विधाऔ के जरिये है | कविता उनकी भाव व्यक्त करने का प्रमुख माध्यम है | उनके साहित्यिक सफर का एक प्रमुख हिस्सा ऐतिहासिक एवम समकालीन सामजिक मुद्दौ पर शोध कर समाज के सामने लाना है | इसके साथ साथ मौजूदा परिस्थितियौ पर अपने विचार लेख के माध्यम से पेश करना एवम अन्ग्रेजी भाषा के चुनिन्दा लेखों को हिन्दी मै जनता तक पहँचाना उनकी सामाजिक कटिबद्धता है |

कविता-संग्रह
मुमकिन है (उदभावना प्रकाशन, २००९ जून)
सुनो अदीब (उदभावना प्रकाशन, २००३ जुलाई)

अन्य रचनाएँ
सुभाष चन्द्र बोस एव आज़ाद हिन्द फौज - भाग १
सुभाष चन्द्र बोस एव आज़ाद हिन्द फौज - भाग २
धार काफ़ी है (जनकवि शील के लिये लिखे गये आलेखों का संग्रह)